251 किलो चरस व 267 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

रक्सौल : नेपाल के पर्सा वन्य जंतु आरक्षय के रास्ते भारतीय सीमा की ओर आ रहे तस्करों के पास से नेपाली सेना की टीम ने भारी मात्रा में चरस व गांजा जब्त किया है. सोमवार की रात गश्ती के क्रम में पर्सा जंगल के गढुंवा लाइन पोस्ट के एरिया में नेपाली सेना के जवान गश्त […]
रक्सौल : नेपाल के पर्सा वन्य जंतु आरक्षय के रास्ते भारतीय सीमा की ओर आ रहे तस्करों के पास से नेपाली सेना की टीम ने भारी मात्रा में चरस व गांजा जब्त किया है. सोमवार की रात गश्ती के क्रम में पर्सा जंगल के गढुंवा लाइन पोस्ट के एरिया में नेपाली सेना के जवान गश्त लगा रहे थे. इसी दौरान तस्कर तस्करी का गांजा व चरस लेकर भारतीय सीमा की ओर जा रहे थे. तस्कर सेना की गश्ती टीम को देखकर मादक पदार्थ को छोड़कर भागने लगे.
इस दौरान एक तस्कर मकवानपुर निवासी अमर प्रजा को सेना की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि अन्य चार तस्कर फरार हो गये. इसके बाद सेना की टीम के द्वारा जब्त चरस व गांजा के साथ आरोपित को अग्रतर कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय पर्सा को सौंप दिया गया है. पर्सा एसपी राजुबाबू श्रेष्ठ ने बताया कि आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में रखकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




