किसानों की आय दोगुनी करेगी सरकार : राधामोहन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने रविवार को पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में सूबे के पहले कृषि व डेयरी विकास केंद्र का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत में हरित व श्वेत क्रांति लाने का प्रयास चल रहा है, जिसकी यह एक कड़ी है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
विज्ञापन
मोतिहारी : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने रविवार को पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में सूबे के पहले कृषि व डेयरी विकास केंद्र का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत में हरित व श्वेत क्रांति लाने का प्रयास चल रहा है, जिसकी यह एक कड़ी है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन क्षेत्रों में कृषि का विकास कर किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है. केविके पीपराकोठी परिसर में राष्ट्रीय डेयरी
किसानों की आय
अनुसंधान संस्थान (एनडीआरइ) करनाल की प्रसार इकाई के शुभारंभ के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत के विकास के लिए केंद्र सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है. कृषि एवं डेयरी विकास केंद्र की स्थापना के साथ पीपराकोठी में इंटीग्रेटेड बी डेवलपमेंट सेंटर भी खोला जायेगा. 17 जुलाई को मधुमक्खी केंद्र का शुभारंभ होगा. इसके साथ ही यहां प्रस्तावित
किसानों की आय
राष्ट्रीय समन्वित कृषि शोध केंद्र की शुरुआत भी होगी. इसके लिए बजट में 30 करोड़ राशि का प्रावधान किया गया है. इसके लिए राज्य सरकार से जमीन मांगी गयी थी, लेकिन उसके आनाकानी से यह योजना लटकी हुई है. लेकिन अब इस साल से शोध केंद्र शुरू होगा. किराये पर मकान लेकर केंद्र चालू किया जायेगा. वैज्ञानिक शोध किसानों के खेतों में होगा.
उन्होंने कहा कि किसानों को आय बढ़ानी है तो सिर्फ धान, गेहूं लगाने से काम नहीं चलेगा. किसानों को समेकित खेती करनी होगी. पशुपालन के साथ फल, मछली व मखाना की खेती शुरू करनी होगी. किसानों को जैविक खेती के साथ दूध उत्पादन के साथ मार्केटिंग भी करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










