शातिर बबलू दूबे के नाम पर मांगी तीन लाख की रंगदारी

Updated at : 12 Jun 2016 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
शातिर बबलू दूबे के नाम पर मांगी तीन लाख की रंगदारी

बंजरिया : बंजरिया पंडाल स्थित स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विजय तिवारी से कुख्यात बबलू दूबे के नाम पर तीन लाख की रंगदारी मांगी है. अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी है. घटना के बाद श्री तिवारी सहित उनका परिवार दहशत में है. उन्होंने बंजरिया थाना में आवेदन […]

विज्ञापन

बंजरिया : बंजरिया पंडाल स्थित स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विजय तिवारी से कुख्यात बबलू दूबे के नाम पर तीन लाख की रंगदारी मांगी है. अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी है. घटना के बाद श्री तिवारी सहित उनका परिवार दहशत में है. उन्होंने बंजरिया थाना में आवेदन दिया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

बताया जाता है कि गुरूवार को संचालक के मोबाइल नंबर पर 7274883080 नंबर से फोन आया. उन्होंने फोन रिसिव किया तो सामने वाले ने अपना नाम बबलू दूबे बताते हुए तीन लाख की रंगदारी मांगी. उसी नंबर से शुक्रवार को आठ बजे मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गयी. शनिवार को भी उसी नंबर से तीसरी बार रंगदारी के लिए फोन आया. खुद को बबलू दूबे बता रंगदारी मांगने वाले ने संचालक को यह भी धमकाया है कि पुलिस से सहयोग नहीं मांगना,

क्योंकि मै जेल में बंद हुई और जिस नंबर से रंगदारी मांग रहा हुं, वह भी दूसरे के नाम से है. पैसे की व्यवस्था कर पहुंचा तो नहीं तो रविवार का दिन तुम्हारे जिंगदी का आखिर दिन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन