निर्वाचन आयोग ने निर्धारित की तिथि, डीएम को दिया आदेश

Updated at : 10 Jun 2016 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने निर्धारित की तिथि, डीएम को दिया आदेश

मोतिहारी : ढाक प्रखंड अंतर्गत भंडार पंचायत के मतपेटी में पानी मिलने के मामले में कार्य एजेंसी और बीडीओ की लापरवाही उजागर हुई. डीसीएलआर वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बनी जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर एसडीओ मनोज कुमार रजक ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मतगणना केंद्र […]

विज्ञापन

मोतिहारी : ढाक प्रखंड अंतर्गत भंडार पंचायत के मतपेटी में पानी मिलने के मामले में कार्य एजेंसी और बीडीओ की लापरवाही उजागर हुई. डीसीएलआर वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बनी जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर एसडीओ मनोज कुमार रजक ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मतगणना केंद्र सुरक्षा को ले कार्य एजेंसी द्वारा रोशनदान बंद नहीं किया गया था. इस बात का खुलासा बीडीओ सह आरओ के द्वारा भी नहीं दी गयी.

इसके कारण भंडार पंचायत के चार बूथों के मतपेटी में वर्षा का पानी रोशनदान के माध्यम से चला गया. इसके कारण उक्त पंचायत से जुड़े सभी परिणाम पर रोक लगाते हुए डीएम के माध्यम से आयोग को रिपोर्ट भेजी गयी है. श्री रजक ने बताया कि जांच के आधार पर कार्य एजेंसी व बीडीओ की लापरवाही उजागर होती है. चुनाव होगा या मतगणना के बावत श्री रजक ने कहा कि आयोग के निर्देश के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वैसे सूत्रों की माने तो संबंधित मतबॉक्स वाले वार्ड में पुनर्मतदान संभव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन