बिहार : मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर गिरी चहारदीवारी, बच्ची की मौत, 3 अन्य घायल

Updated at : 08 Jun 2016 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर गिरी चहारदीवारी, बच्ची की मौत, 3 अन्य घायल

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : बिहार में बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से सटे पश्चिमी रेलवे गुमटी के समीप प्लेटफॉर्म एक की नवनिर्मित चहारदीवारी बुधवार की दोपहर अचानक गिर गयी. इसके नीचे दब कर एक बच्ची पलक (12 वर्ष) की मौत हो गयी, वहीं, तीन अन्य बच्चे घायल हो गये. मृत पलक जिले के खजुरिया निवासी मिथलेश […]

विज्ञापन

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : बिहार में बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से सटे पश्चिमी रेलवे गुमटी के समीप प्लेटफॉर्म एक की नवनिर्मित चहारदीवारी बुधवार की दोपहर अचानक गिर गयी. इसके नीचे दब कर एक बच्ची पलक (12 वर्ष) की मौत हो गयी, वहीं, तीन अन्य बच्चे घायल हो गये. मृत पलक जिले के खजुरिया निवासी मिथलेश पांडेय की बेटी है. श्री पांडेय प्राइवेट शिक्षक हैं और मोतिहारी के शांतिपुरी मोहल्ला में रहते हैं.

घटना के दौरान उक्त सभी बच्चे रेलवे चहारदीवारी से सटे खाली स्थान में खेल रहे थे. इसी बीच दिन के करीब 12:30 बजे 40 फुट लंबी दीवार टूट कर गिर गयी. इसकी चपेट में पलक सहित उसके अन्य साथी आ गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर दबे बच्चों को निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये. पलक की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि घायल अंजली एवं अंकुर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई होगी. घायलों को रेलवे चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया करायेगी. इस मामले में इंजीनियरिंग विभाग ने निर्माण कार्य एजेंसी के विरुद्ध जीआरपी थाने में घटिया निर्माण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन