कनीय अभियंता से मांगी 15 लाख की रंगदारी

Updated at : 25 May 2016 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
कनीय अभियंता से मांगी 15 लाख की रंगदारी

शातिर मुकेश पाठक के नाम पर मांगी गयी रंगदारी रंगदारी के लिए नेपाली नंबर से आया फोन छानबीन में जुटी पुलिस की टीम मोतिहारी : ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता नंदकिशोर शर्मा से 15 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. उनसे रंगदारी मांगने वाला अपने को कुख्यात मुकेश पाठक बता रहा है. उनके पास […]

विज्ञापन

शातिर मुकेश पाठक के नाम पर मांगी गयी रंगदारी

रंगदारी के लिए नेपाली नंबर से आया फोन
छानबीन में जुटी पुलिस की टीम
मोतिहारी : ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता नंदकिशोर शर्मा से 15 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. उनसे रंगदारी मांगने वाला अपने को कुख्यात मुकेश पाठक बता रहा है. उनके पास रंगदारी के लिए नेपाली नंबर से फोन किया गया है. फोन करने वाले अपराधी ने रंगदारी नहीं मिलने पर जान मारने की धमकी दी है. घटना के बाद श्री शर्मा दहशत में है. उन्होंने एसपी जितेंद्र राणा से शिकायत की है. हालांकि उन्होंने प्राथमिकी के लिए अभी तक आवेदन किसी भी थाना में नहीं दिया है.श्री शर्मा ग्रामीण कार्य विभाग के कल्याणपुर के कनीय अभियंता है.
छतौनी के बरियारपुर में किराया के मकान में रहते है. बताया जाता है कि उनके मोबाइल नंबर पर नेपाली मोबाइल नंबर से एक कॉल आया. श्री शर्मा उस समय कल्याणपुर में थे. उन्होंने कॉल रिसीव किया तो फोन करने वाला अपराधी उनका नाम पूछा, उसके बाद खुद को मुकेश पाठक बताते हुए 15 लाख की रंगदारी मांगी. उन्होंने इसकी मौखिक शिकायत एसपी जितेंद्र राणा से लेकर चकिया डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद, कल्याणपुर थानाध्यक्ष संजय स्वरूप के पास जाकर की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उन्होंने आवेदन नहीं दिया. पुलिस उनसे लगातार संपर्क में है,
लेकिन उसके बाद से एक बार भी रंगदारी के लिए उनके पास फोन नहीं आया है. पुलिस इसे किसी शरारती तत्वों की कारगुजारी मान रही है, लेकिन कुख्यात मुकेश का नाम आने पर पुलिस मामले को काफी गंभीरता से लेकर गोपनीय ढंग से तहकीकात शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों की माने कनीय अभियंता से रंगदारी मांगने की घटना की तहकीकात के दौरान पता चला है कि जिस दिन उनके पास रंगदारी के लिए फोन आया था, उसी नंबर से पांच-छह सरकारी मुलाजिमों व व्यवसायियों के पास भी रंगदारी के लिए फोन गया था. उनलोगों के पास भी दोबारा रंगदारी के लिए फोन नहीं आया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन