संवेदक पर हमला कर 42 हजार छीना
Updated at : 24 May 2016 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात. शहर के राजाबाजार की घटना मोतिहारी : शहर के राजा बाजार में संवेदक कमाल अहमद पर सोमवार की शाम बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. उनके साथ बदमाशों ने मारपीट की, उसके बाद पॉकेट से 42 हजार नकद छीन लिया. घटना को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया. घायल संवेदक कमाल अहमद का […]
विज्ञापन
वारदात. शहर के राजाबाजार की घटना
मोतिहारी : शहर के राजा बाजार में संवेदक कमाल अहमद पर सोमवार की शाम बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. उनके साथ बदमाशों ने मारपीट की, उसके बाद पॉकेट से 42 हजार नकद छीन लिया. घटना को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया. घायल संवेदक कमाल अहमद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि बलुआ टाल स्थित आवास से कचहरी चौक जाने के लिए निकला. राजा बाजार के पास बाइक सवार छतौनी छोटा बरियारपुर के प्रमोद साह व प्रवीण साह ने घेर लिया. दोनों ने गाली गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया.
स्थानीय लोग बचाने के लिए दौड़े तो दोनों पॉकेट से पैसा छीन फरार हो गये. नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




