तीन जून से आइसीपी से शुरू होगा एक्सपोर्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रक्सौल : रक्सौल आइसीपी (इंटग्रिटेड चेक पोस्ट) से एक्सपोर्ट का काम आगामी तीन जून से शुरू हो जायेगा. हालांकि, अभी आइसीपी से सीधे नेपाल में मालवाहक वाहन नहीं जा सकेंगे. इसकी वजह है कि आइसीपी के समानांतर नेपाल में बननेवाला आइसीपी बनकर तैयार नहीं है. वहीं रक्सौल का आइसीपी एक साल पूर्व ही बनकर तैयार […]
विज्ञापन
रक्सौल : रक्सौल आइसीपी (इंटग्रिटेड चेक पोस्ट) से एक्सपोर्ट का काम आगामी तीन जून से शुरू हो जायेगा. हालांकि, अभी आइसीपी से सीधे नेपाल में मालवाहक वाहन नहीं जा सकेंगे. इसकी वजह है कि आइसीपी के समानांतर नेपाल में बननेवाला आइसीपी बनकर तैयार नहीं है. वहीं रक्सौल का आइसीपी एक साल पूर्व ही बनकर तैयार हो गया था. आइसीपी को जोड़नेवाला सात किलोमीटर का बाइपास गत 25 अप्रैल को ही बन कर तैयार हो गया है.
कस्टम के कमश्निर विनायक चन्द्र गुप्ता ने बताया कि एक्सपोर्ट के लिए सभी आवश्यक काम आइसीपी में निपटाये जायेंगे, लेकिन काम पूरा करने के बाद वाहन पुन: सात किमी पहले पूर्व से आ रही निर्धारित सड़क पर पहुंचेगी और पुराने कस्टम से ही नेपाल में प्रवेश कर पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










