शराब कारोबारियों के खिलाफ पटना तक शिकायत

Updated at : 23 May 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
शराब कारोबारियों के खिलाफ पटना तक शिकायत

मोतिहारी : पुलिस की तमाम कोशिशों के बाजवूद जिले में शराब का धंधा बंद नहीं हो रहा. ग्रामीण इलाकों में बेधड़क शराब व ताड़ी बिक रही है. स्थानीय लोग पुलिस के पास शिकायत तो कर रहे, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो रही. जिले से चार दिनों के अंदर पटना कंट्रोल रूम में 26 शिकायत पहुंची […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पुलिस की तमाम कोशिशों के बाजवूद जिले में शराब का धंधा बंद नहीं हो रहा. ग्रामीण इलाकों में बेधड़क शराब व ताड़ी बिक रही है. स्थानीय लोग पुलिस के पास शिकायत तो कर रहे, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो रही.

जिले से चार दिनों के अंदर पटना कंट्रोल रूम में 26 शिकायत पहुंची है़ सबसे अधिक मधुबन थाना क्षेत्र से शिकायत दर्ज करायी गयी है. दूसरे नंबर पर पीपराकोठी व मुफस्सिल थाना क्षेत्र है. यहां के विभिन्न इलाकों से चार-चार शिकायत दर्ज करायी गयी है़ जबकि राजेपुर थाना क्षेत्र से एक, कोटवा थाना क्षेत्र से दो शिकायत दर्ज करायी गयी है. लोगों ने शराब बिकने वाली जगह व कारोबारियों का नाम भी दर्ज कराया है. शहर के वार्ड नंबर दो चमर पट्टी व हेनरी बाजार में लालबाबू साइकिल दुकानदार द्वारा घर में चोरी-छिपे स्प्रीट बेचने की शिकायत है़ वहीं रक्सौल के कौड़िहार के लोगों ने धांगर टोली में शराब निर्माण व बिक्री की शिकायत दर्ज करायी है.
एसपी जितेंद्र राणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को शराब कारोबारियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया है. यहां बताते चले कि पिछली क्राइम मीटिंग में एसपी ने स्पष्ट कहा था कि पुलिस पदाधिकारियों के परफॉरमेंस की समीक्षा होगी. जिसका परफॉरमेंस खराब होगा, उसके विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जायेगी कि अगले दस साल तक थानेदारी
नहीं मिलेगी.
मधुबन, मुफस्सिल व पीपराकोठी से अधिक शिकायतें
नगर, कोटवा, राजेपुर व रक्सौल का इलाका भी है बदनाम
पटना कंट्रोल रूम की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को दिया कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन