26 को मोतिहारी आयेंगे रेलमंत्री सुरेश प्रभु
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने किया नोटिफिकेशन कार्यक्रम की तैयारी में जुटा महकमा मोतिहारी : रेल मंत्री सुरेश प्रभु अगामी 26 मई को मोतिहारी आयेंगे. उनके चंपारण दौरान को लेकर रेलवे प्रशासन ने नोटिफिकेशन किया है. मोतिहारी रेलवे स्टेशन प्रबंधक को इसकी अग्रीम सूचना प्राप्त हुई है. रेल मंडल समस्तीपुर प्रशासन द्वारा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर […]
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने किया नोटिफिकेशन
कार्यक्रम की तैयारी में जुटा महकमा
मोतिहारी : रेल मंत्री सुरेश प्रभु अगामी 26 मई को मोतिहारी आयेंगे. उनके चंपारण दौरान को लेकर रेलवे प्रशासन ने नोटिफिकेशन किया है. मोतिहारी रेलवे स्टेशन प्रबंधक को इसकी अग्रीम सूचना प्राप्त हुई है. रेल मंडल समस्तीपुर प्रशासन द्वारा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी का निर्देश स्टेशन प्रबंधक को दिया गया है.
इसकी पुष्टि मोतिहारी स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी ने की. कहा कि रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरा की सूचना के साथ तैयारी का निर्देश रेलवे मंडल से प्राप्त हुआ है. बताया जाता है कि रेल मंत्री इस दौरा के दौरान मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर अपग्रेड पीपराही हाॅल्ट जिसको स्टेशन बनाया गया है का रिमोट से उद्घाटन करेंगे.
वहीं, सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में चंपारण के मोतिहारी से दिल्ली के लिए प्रस्तावित सत्याग्रह सुपर फास्ट ट्रेन के परिचालन की तिथि की घोषना के साथ मुजफ्फरपुर-पनीअहवा रेलखंड के दोहरी करण कार्य का शुभारंभ एवं बनबंकी में रेलवे लाइन का उद्घाटन की उम्मीद है. इधर, रेल मंत्री के आने की सूचना को लेकर रेलवे महकमा में चहल-कदमी बढ़ गयी है. मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण की गति को तेज कर दी गयी है. वहीं, स्टेशन की साफ-सफाई को लेकर अभी से कार्य जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










