रंगदारी मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

हरसिद्धि : थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पंचायत सचिव सुमंत सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पंचायत सचिव श्री सिंह ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि 15 अप्रैल को 9.50 बजे मेरे लड़के के मोबाईल पर फोन आया कि आप सुमंत सिंह बोल रहे है […]
हरसिद्धि : थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पंचायत सचिव सुमंत सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पंचायत सचिव श्री सिंह ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि 15 अप्रैल को 9.50 बजे मेरे लड़के के मोबाईल पर फोन आया कि आप सुमंत सिंह बोल रहे है तो मेरे बेटे ने कहा कि नहीं मै उनका लड़का बोल रहा हूं तो फोन काट दिया. फिर 10.9 मिनट पर एसएमएस आया कि सुमंत तुमको 15 दिन के अंदर 20 लाख रूपया देना है
यदि नहीं दिया तो जाने से मार दिया जायेगा. 20 लाख रूपया मोतिहारी जेल गेट के पास राकेश झा के हाथों में देने की की बात कहीं गयी थी. जिस नंबर से फोन आया था उसका नंबर 8294041369 से मेरे बेटे के नंबर 9470467467 पर 10.12 बजे कॉल आया और उसके बाद मिस्ड कॉल आया. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने फुलवरिया थाना सुगौली निवासी रजनीश झा और राकेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दी है. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी जारी है शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




