बिहार सरकार कैंपस दे तो केविवि में पढ़ाई शीघ्र

Updated at : 13 Jun 2015 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार सरकार कैंपस दे तो केविवि में पढ़ाई शीघ्र

मोतिहारी : राज्य सरकार कैंपस उपलब्ध कराये, तो केंद्रीय विश्वविद्यालय (केविवि) की पढ़ाई शीघ्र शुरू होगी़ इसको लेकर केंद्र ने एक माह पहले राज्य सरकार को पत्र लिखा है. उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को फ ुर्सतपुर स्थित एसएफसी गोदाम निरीक्षण के दौरान कही. श्री सिंह ने कहा कि केंद्र ने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : राज्य सरकार कैंपस उपलब्ध कराये, तो केंद्रीय विश्वविद्यालय (केविवि) की पढ़ाई शीघ्र शुरू होगी़ इसको लेकर केंद्र ने एक माह पहले राज्य सरकार को पत्र लिखा है. उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को फ ुर्सतपुर स्थित एसएफसी गोदाम निरीक्षण के दौरान कही.

श्री सिंह ने कहा कि केंद्र ने केविवि के निर्माण को लेकर 240 करोड़ रुपये जारी किये हैं. राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण कराना है़ जमीन मिलते ही केविवि का निर्माण शुरू हो जायेगा. केंद्र केविवि में शीघ्र पढ़ाई शुरू कराना चाहता है़ केंदरीय कृषि मंत्री ने कहा कि हमने राज्य सरकार को रविंद्र नाथ आयुव्रेद कॉलेज में केविवि की पढ़ाई शुरू कराने का सुझाव दिया है़

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार को विकास की ज्यादा चिंता नहीं है. सरकार कैसे बची रहे इसी की चिंता ज्यादा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज जो शिक्षा की स्थिति है, उसके लिए यहां की सरकार ही जिम्मेवार है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल मणि तिवारी, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे

, श्यामबाबू प्रसाद यादव, सुनिल वर्मा, सुरेश सहनी, सुभाष कुशवाहा, बच्चा सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

इंजीनियर कॉलेज के छात्रों ने कृषि मंत्री को दिया ज्ञापन

– कॉलेज कैंपस में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की

मोतिहारी : कृषि मंत्री को इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने ज्ञापन दिया, जिसमें कॉलेज में सोलर लाइट, वाटर कूलर व मार्गदर्शिका लगाने की मांग की गयी है. इस पर कृषि मंत्री छात्रों की मांग पूरी करने की बात कही.

पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र गुप्ता ने छात्रों की मांग पर वाटर कूलर लगाने की घोषणा की़ वहीं एनएच से कॉलेज तक सड़क बनवाने क ो लेकर डीएम से बात की़ कृषि मंत्री से मिलने गये छात्रों में विशाल कुमार, अमित कुमार, अभय कुमार, विश्वास कुमार आदि शामिल थे. छात्रों ने कॉलेज कैंपस में वाइ-फाइ लगाने की मांग भी केंद्रीय कृषि मंत्री से की.

छात्रों की समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने उनके समाधान के लिए कृषि मंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया़ उन्होंने कॉलेज की समस्याओं के संबंध में कहा कि इस पर राज्य सरकार को पहल करना चाहिए़ मंत्री छात्रों के आग्रह पर इंजीनियरिंग कॉलेज में जाने का भी आश्वासन दिया़ कहा कि छात्रों की मांग जायज है़ बिना सुविधा के उनकी पढाई नहीं हो सकती है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन