दवा व्यवसायी को चाकू से गोदा
Updated at : 13 Jun 2015 10:16 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी में शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने दवा व्यवसायी वैभव कश्यप को कार से बाहर खींच चाकू मार दिया. उसके दाहिने सीने व कंधे पर चाकू लगा है. उसे चिंताजनक स्थिति में रहमानिया नर्सिग होम में भरती कराया गया है. इलाज कर रहे डॉक्टर हरिशंकर तिवारी ने बताया कि हालत नाजुक […]
विज्ञापन
मोतिहारी : छतौनी में शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने दवा व्यवसायी वैभव कश्यप को कार से बाहर खींच चाकू मार दिया. उसके दाहिने सीने व कंधे पर चाकू लगा है.
उसे चिंताजनक स्थिति में रहमानिया नर्सिग होम में भरती कराया गया है. इलाज कर रहे डॉक्टर हरिशंकर तिवारी ने बताया कि हालत नाजुक है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अस्पताल चौक स्थित गौरव मेडिकल के मालिक अरुण सिंह के पुत्र वैभव कश्यप अपने दोस्त के साथ कार से सिरसा गांव जा रहे थे.
इसी बीच बदमाशों ने छातौनी चौके पर घेर कर गाड़ी से उतार कर चाकू से गोद दिया. बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है ना ही घटना के कारणों का पता चल पाया है. इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि वैभव के होश में आने पर ही घटना के कारणों का पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




