पेड़ के नीचे दबने से वृद्ध की मौत

Updated at : 12 Jun 2015 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ के नीचे दबने से वृद्ध की मौत

फुलपरास : थाना क्षेत्र के सुग्गापटी गांव में बुधवार की शाम जेसीबी से आम का पेड़ उखाड़ने के समय उसे देखने आये 65 वर्षीय वृद्ध की पेड़ की चपेट मे आने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान छुतहरू मंडल के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सनोवर खान ने […]

विज्ञापन
फुलपरास : थाना क्षेत्र के सुग्गापटी गांव में बुधवार की शाम जेसीबी से आम का पेड़ उखाड़ने के समय उसे देखने आये 65 वर्षीय वृद्ध की पेड़ की चपेट मे आने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान छुतहरू मंडल के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सनोवर खान ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया और अज्ञात जेसीबी के चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया. जानकारी के अनुसार, सुग्गापटी गांव मे पश्चिमी कोसी नहर का निर्माण करने को लेकर बुधवार को जेसीबी से वृक्ष को उखाड़ने का कार्य किया जा रहा था. इस दौरान गांव के ही छुतहरू मंडल यह देखने के लिए वहां पहुंचे. इसी क्रम में पेड़ गिर गया और इसकी चपेट में वृद्ध आ गया. इससे वृद्ध को काफी चोट लगी. ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया.
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया . घटना के बाद जेसीबी का चालक उसे लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना के बाद थाना अध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंच इसको लेकर पूछताछ की और अज्ञात जेसीबी चालक पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. इधर, इस घटना से गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया. मृतक के परिजनों ने नहर निर्माण कंपनी से मुआवजा देने की मांग की है. मुखिया ठकनी देवी ने भी मृतक के परीजनों को मुआवजा देने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन