ePaper

ग्रामीणों ने की अरेराज स्टेडियम की साफ-सफाई

Updated at : 18 Feb 2020 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की अरेराज स्टेडियम की साफ-सफाई

अरेराज : नगर पंचायत की उदासीनता के कारण स्टेडियम में पसरी गंदगी की सफाई का बीड़ा आमलोगों ने उठाया है. वसंत पंचमी मेले से आज तक वहां सफाई नहीं हुई है. स्टेडियम में रोजाना सुबह सैकड़ों लोग व्यायाम करने जाते हैं. अब जब महाशिवरात्रि मेले को महज तीन दिन शेष बचे हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं […]

विज्ञापन

अरेराज : नगर पंचायत की उदासीनता के कारण स्टेडियम में पसरी गंदगी की सफाई का बीड़ा आमलोगों ने उठाया है. वसंत पंचमी मेले से आज तक वहां सफाई नहीं हुई है. स्टेडियम में रोजाना सुबह सैकड़ों लोग व्यायाम करने जाते हैं.

अब जब महाशिवरात्रि मेले को महज तीन दिन शेष बचे हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं काे किसी तरह की परेशानी न हो. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने सफाई का बीड़ा उठाया है. सोमवार सुबह दर्जनों लोग झाड़ू टोकरी लेकर टहलने पहुंचे. देखते-ही-देखते आसपास सेना बहाली के लिए दौड़ लगा रहे युवक भी सहयोग के लिए आगे बढ़े.

नप की उदासीनता को लेकर अधिवक्ता प्रदीप गिरि, भोला गिरि, प्रमोद प्रसाद, सिंटू कुमार व मुन्ना प्रसाद सहित युवकों द्वारा स्टेडियम में झाड़ू लगा सफाई की. इस संबंध में नप ईओ संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर सफाई एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन