शुष्क रहेगा मौसम बारिश की संभावना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : मौसम एक बार फिर करवट लेगा. मंगलवार को देर से धूप निकली, इस बीच आसमान में बादल छाये रहे. वही तेज हवा व अधिक आद्रता के कारण कनकनी भरी ठंड का एहसास हुआ. पूसा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने की संभावना है. इस बीच उत्तर […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मौसम एक बार फिर करवट लेगा. मंगलवार को देर से धूप निकली, इस बीच आसमान में बादल छाये रहे. वही तेज हवा व अधिक आद्रता के कारण कनकनी भरी ठंड का एहसास हुआ.
आपके शहर में
विज्ञापन
पूसा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने की संभावना है. इस बीच उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिमी सहित अन्य भागों में बारिश की संभावना है. आसमान में गरज वाले बादल बनने की संभावना जतायी गयी है. इसको लेकर 31 जनवरी तक कई जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ का असर भी बिहार पर पड़ने की संभावनाएं है, जिससे बारिश होगी.
मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक सूबे के कई जिलों में बादल छाये रहेंगे साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि, इन दौरान बारिश भी हो सकती है. पिछले दो दिनों से अच्छी धूप की वजह से तापमान में सुधार हुआ था, जिसके बाद लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है. लेकिन मौसम के करवट लेने से ठंड बढ़ने की संभावनाए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन