ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार छात्रा की मौत, सड़क जाम, हंगामा
Updated at : 24 Dec 2019 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

छात्रा चांदमारी से कोचिंग कर सुरहा जा रही थी घर एएसपी ने आक्रोशितों को समझा कर कराया शांत वरीय उपसमाहर्ता ने परिजनों को दिया चार लाख का चेक बंजरिया : वार्ड नंबर 6 में शामी माई स्थान के समीप सोमवार सुबह रैक प्वाइंट की ओर से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार 19 वर्षीय छात्रा […]
विज्ञापन
छात्रा चांदमारी से कोचिंग कर सुरहा जा रही थी घर
एएसपी ने आक्रोशितों को समझा कर कराया शांत
वरीय उपसमाहर्ता ने परिजनों को दिया चार लाख का चेक
बंजरिया : वार्ड नंबर 6 में शामी माई स्थान के समीप सोमवार सुबह रैक प्वाइंट की ओर से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार 19 वर्षीय छात्रा को ठोकर मार दी. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. छात्रा मुफस्सिल थाना के सुरहां के ध्रुव प्रसाद की पुत्री प्रीति कुमारी थी.
घटना से आक्रोशित लोगों ने जानपुल-स्टेशन व बंजरिया चमड़ा गोदाम के पास मुख्य मार्ग पर शव को रख करीब पांच घंटे तक जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे एएसपी विनीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह अपर सीओ अमृता कुमारी, बंजरिया सीओ मणिकुमार वर्मा, मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, बंजरिया मुखिया छबीला सिंह ने समझा कर जाम समाप्त कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




