युवती ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन

बंजरिया : बंजरिया साहू टोला वार्ड 6 में गुरुवार रात एक 18 वर्षीय युवती ने गला में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. शुक्रवार की सुबह मजिस्ट्रेट सह अपर सीओ अमृता कुमारी की मौजूदगी में पुलिस ने युवती के रूम का दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन

बंजरिया : बंजरिया साहू टोला वार्ड 6 में गुरुवार रात एक 18 वर्षीय युवती ने गला में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. शुक्रवार की सुबह मजिस्ट्रेट सह अपर सीओ अमृता कुमारी की मौजूदगी में पुलिस ने युवती के रूम का दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवती गुरुवार की शाम आठ बजे की करीब दरवाजा बंद कर ली. रात 9:30 बजे के करीब खाना खाने के लिए जगाने गये, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक आवाज लगायी. नहीं खोलने पर खिड़की के ओर से देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी. बताया कि दो-तीन दिनों से पेट व दांत दर्द करने की बात कह रही थी. लगातार दवा भी चल रहा था. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर जांच की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन