जल संचय व पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी : मंत्री

Updated at : 10 Aug 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
जल संचय व पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी : मंत्री

पृथ्वी दिवस : पेडों की लगातार हो रही कटाई का जीवन पर पड़ रहा व्यापक असर जल जीवन व हरियाली जागरूकता अभियान में बोले कला संस्कृति मंत्री जिले में जल संचय व पर्यावरण संरक्षण पर मुस्तैदी से हो रहा काम : डीएम पारंपरिक पोखर व नदियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का काम जारी मोतिहारी :जल […]

विज्ञापन

पृथ्वी दिवस : पेडों की लगातार हो रही कटाई का जीवन पर पड़ रहा व्यापक असर


जल जीवन व हरियाली जागरूकता अभियान में बोले कला संस्कृति मंत्री

जिले में जल संचय व पर्यावरण संरक्षण पर मुस्तैदी से हो रहा काम : डीएम

पारंपरिक पोखर व नदियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का काम जारी

मोतिहारी :जल संजय व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर है और हर स्तर से प्रयास कर रही है. बिहार देश का पहला राज्य है जो पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए काम कर रहा है. उक्त बातें बिहार सरकार के कला संस्कति एंव युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को नगर भवन के सभागार में आयोजित जल जीवन व हरियाली जागरूकता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही .

कहा कि अभी के समय में लगातार पेड़ को काट रहे है जिसके कारण विभिन्न आपादाओं से लोगों को गुजरना पड़ रहा है. इस समस्या को समय से पहले नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में तृतीय विश्व युद्ध पानी के क्षेत्र में होगा. इससे बचने के लिए सभी लोगों को पौधा लगाना जरूरी है.

सभी के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जा सकेगा.जीविका दीदीयों से इस इस अभियान में भी योगदान की अपील की. मौके पर डीएम रमन कुमार ने कहा कि अभियान में वन एवं पर्यावरण, जल संसाधन, ग्रामीण विकास,कृषि विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी अपना योगदान दे रहे है. डीएफओ प्रभाकर झा ने कहा कि जीवन को संकट से बचाने के लिए पौधा लगाना जरूरी है. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, एसपी उपेंद्र शर्मा, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता शशिशेखर चौधरी, सदर एसडीओ प्रियरंजन राजू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे.

पौधरोपण संग लिया 11 गया सूत्री संकल्प: मोतिहारी : श्री नारायण सिंह कॉलेज के एनएसएस इकाई ने शुक्रवार को वन महोत्सव पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण हुआ. प्राचार्य डॉ भोला सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगानी चाहिए. छात्रों को लोकप्रिय नेता अमरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया व आम का पौधा लगाया. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. नितेश ने पौधे के संरक्षण की अपील की. परिसर में 50 से अधिक पौधे लगाये गये. मौके पर प्रो. मिनकेश, प्रो. ब्रजकिशोर, प्रो. रूपेश, एसएन सिंह, शाहिद परवेज, विवेक कुमार, आदित्य, राधेश्याम, प्रियेश आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन