मोतिहारी में रमना कंस्ट्रक्शन के मालिक की गोली लगने से मौत
Updated at : 30 Jul 2019 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के चांदमारी मोहल्ले में सोमवार को रमना कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर अर्जुन कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गयी. वह चांदमारी चिलवनिया मोहल्ला स्थित अपने आवास में थे. गोली उनके सिर में लगी. परिजन इलाज के लिए उन्हें एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के चांदमारी मोहल्ले में सोमवार को रमना कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर अर्जुन कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गयी. वह चांदमारी चिलवनिया मोहल्ला स्थित अपने आवास में थे. गोली उनके सिर में लगी. परिजन इलाज के लिए उन्हें एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. संवेदक अर्जुन का घर बंद था.
स्थानीय लोगों से उन्होंने घटना के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. यहां तक कि गोली चलने की आवाज सुनने से भी आस पड़ोस के लोगों ने इंकार कर दिया. इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन शव लेकर चले गये हैं. मृतक का पैतृक गांव केसरिया सागर चुरामन है. संभवत: परिजन शव को लेकर पैतृक गांव गये है.
केसरिया पुलिस को घटना की सूचना देकर सागर चुरामनपहुंच छानबीन करने को कहा गया है. इधर सूत्रों की माने तो अर्जुन पर बहुत कर्ज था. इससे परेशान होकर उसने खूद गोली मार आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस का कहना है कि अगर उसने आत्महत्या की तो परिजनों को इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी. पुलिस को सूचना दिये बगैर शव लेकर भागने के पीछे बहुत बड़ा राज हो सकता है.
घटना के समय घर में थी पत्नी व बेटा
घटना के समय घर में अर्जुन, उसकी पत्नी रेणू देवी व पुत्र युवराज सिंह मौजूद थे. बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद दोनों उसे लेकर निजी नर्सिंग होम पहुंचे. डॉक्टर ने मृत घोषित किया तो शव लेकर दोनों गांव चले गये.
सुबह में पुत्र के साथ आये थे झारखंड से
अर्जुन का झारखंड में ठेकेदारी चल रहा था. सूत्रों का कहना है कि सोमवार की सुबह करीब पांच बजे अर्जुन अपने पुत्र युवराज के साथ झारखंड से मोतिहारी स्थित घर पहुंचे थे. स्नान के बाद खाना खाकर आराम किया. कुछ लोग उसने मिलने भी पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




