खतियान का पन्ना फाड़ने में फंसे तत्कालीन लिपिक

Updated at : 19 Jun 2019 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
खतियान का पन्ना फाड़ने में फंसे तत्कालीन लिपिक

मोतिहारी : जिला अभिलेखागार में कागजतों की हेराफेरी व खतियान का पन्ना फाड़ साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने वाले तत्कालीन लिपिक कृष्णनंदन बैठा बुरी तरह फंस गये. जिला अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारी ने उनपर प्राथमिकी के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन
मोतिहारी : जिला अभिलेखागार में कागजतों की हेराफेरी व खतियान का पन्ना फाड़ साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने वाले तत्कालीन लिपिक कृष्णनंदन बैठा बुरी तरह फंस गये. जिला अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारी ने उनपर प्राथमिकी के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है.
प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जायेगी. जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर बनकटवा के भगवान प्रसाद ने डीएम रमण कुमार के जनता दरबार में कृष्णनंदन बैठा के खिलाफ आवेदन दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि लिपिक कृष्णनंदन ने मौजा माधोपुर गोविंदगंज थाना नंबर 55 के खाता नंबर 50 की अभिप्रमाणित प्रति निर्गत करने में हेराफेरी व खतियान का पन्ना फाड़ गायब कर दिया है.
मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करायी गयी. उनपर विभागीय कार्रवाई संचालित करते हुए निलंबित कर दिया गया. विभागीय कार्रवाई के दौरान प्राप्त संचालन प्रतिवेदन में कृष्णनंदन बैठा पर लगाया गया आरोप सत्य पाया गया, जिसके बाद प्राथमिकी के लिए मंगलवार को नगर थाना में आवेदन दिया गया. बता दे कि आरोपी लिपिक कृष्णनंदन बैठा की जिला अभिलेखागार से ढाका प्रखंड कार्यालय में पदस्थापना की गयी, जहां से वह सेवानिवृत हो चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन