पूचं :पीएम के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हुआ है विकास : सीएम नीतीश कुमार

चिरैया (पूचं) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्वी चंपारण में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि काम के आधार पर वे मजदूरी मांगने आये हैं. बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है. सीधे जनता तक योजनाएं पहुंच रही हैं. आपकी सेवा ही हमारा धर्म है. उन्होंने प्रधानमंत्री […]
चिरैया (पूचं) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्वी चंपारण में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि काम के आधार पर वे मजदूरी मांगने आये हैं. बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है. सीधे जनता तक योजनाएं पहुंच रही हैं. आपकी सेवा ही हमारा धर्म है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की. कहा कि हर क्षेत्र में देश का विकास हुआ है.
गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया है. इलाज के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपये देने की मंजूरी दी है. देश के किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये देने की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की महिलाओं की हालत में सुधार करने के लिए जीविका समूह से जोड़ा गया. बिहार में लालटेन युग समाप्त हो चुका है. घर-घर में एलइडी बल्ब की रोशनी फैल गयी है. चुनाव में विकास के नाम पर जनता वोट दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




