सदर अस्पताल में टेलीमेडिसिन केंद्र बंद

Updated at : 21 Apr 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में टेलीमेडिसिन केंद्र बंद

चार वर्षों से मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा सदर अस्पताल का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है रोज नये मामले सामने आ रहे हैं कभी कर्मियों की मनमानी, तो कभी कुव्यवस्था मोतिहारी : सदर में बना टेलीमेडिसिन सेंटर पिछले चार वर्षों से बंद है. मशीन के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा […]

विज्ञापन

चार वर्षों से मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा

सदर अस्पताल का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है
रोज नये मामले सामने आ रहे हैं
कभी कर्मियों की मनमानी, तो कभी कुव्यवस्था
मोतिहारी : सदर में बना टेलीमेडिसिन सेंटर पिछले चार वर्षों से बंद है. मशीन के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा पीएमसीएच और आईजीएमएस जैसे बड़े अस्पतालों के चिकित्सकों से मरीज घर बैठे इलाज करा सकते हैं. 2015 में इस मशीन का उद्घाटन हुआ था. लेकिन कुछ माह बाद ही बंद हो गया. मशीन की कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी जाती है.
टेलीमेडिसिन विभाग ओपीडी के नये भवन के ऊपर है. भवन पर एंटीना लगा हुआ है. ताकि कोई परेशानी न हो स्थिति यह है कि कार्यालय में ताला लटक रहा है.
क्या है टेलीमेडिसिन : गंभीर मरीजों का इलाज स्टेटोस्कोप के माध्यम से घर बैठे करा सकते हैं. मशीन को शरीर में लगा देने के बाद पटना व दिल्ली में बैठे चिकित्सक मरीज का इलाज कर सकते हैं. इसके माध्यम से टेली मेडिसिन सेंटर में बैठे चिकित्सक व नर्स कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देश देकर इलाज करा सकते हैं. लेकिन यह सुविधा समय बीतने के साथ मरीजों को मिलना बंद हो गया. इसके माध्यम हर्ट, लीवर, किडनी के मरीजों का सफल इलाज संभव होता है. इसके अलावा अन्य कई गंभीर बीमारी का इलाज संभव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन