ePaper

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से बाइक सहित एक लाख 13 हजार की लूट

Updated at : 19 Apr 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से बाइक सहित एक लाख 13 हजार की लूट

पदुमकेर जरदाह पथ में असबा देवी मंदिर के समीप की है घटना हथियार के साथ चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम छह माह पूर्व भी इसी पथ में सीएसबी संचालक से हुई थी लूट मोतिहारी : पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर जरदहा पथ में असबा देवी मंदिर के समीप गुरुवार को भारत फाइनेंस कंपनी […]

विज्ञापन

पदुमकेर जरदाह पथ में असबा देवी मंदिर के समीप की है घटना

हथियार के साथ चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
छह माह पूर्व भी इसी पथ में सीएसबी संचालक से हुई थी लूट
मोतिहारी : पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर जरदहा पथ में असबा देवी मंदिर के समीप गुरुवार को भारत फाइनेंस कंपनी के सेन्टर मैनेजर से अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख 13 हजार रुपये एवं बाइक को लूट ली.
सेंटर मैनेजर सुगौली थाना के राजू कुमार पूरी है जो भारत फाइनेंस कंपनी ढाका शाखा में काम करता है. भारत फाइनेंस कंपनी के सेंटर मैनेजर पूरी ने बताया कि मैं देवापुर से कंपनी के महिला समूह से एक लाख 4 हजार 700 रुपये लेकर जरदाह जा रहा था तभी असबा देवी मंदिर के समीप चार अपराधियों ने हथियार के बल पर घेर लिया राशि लूट ली. वही बाइक भी लूट लिये और भाग गये. अपराधी उजले रंग के अपाची गाड़ी से थे.
इस संबंध कंपनी के शाखा प्रबंधक मृगेंद्र कुमार ने बताया कि देवापुर से महिला समूह से राशि तसील कर आ रहे थे कि यह घटना हुई. कंपनी के शाखा प्रबंधक ने लूट की घटना की सूचना थानाध्यक्ष विकास तिवारी को दी. घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष विकास तिवारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं. ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में इसी पथ में सीएसपी संचालक से अपराधियों ने एक लाख रुपये लूट ली थी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन