पकड़िया में पिकअप की ठोकर से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

मधुबन : थाना क्षेत्र स्थित पकड़िया गांव में एनएच 104 पर अज्ञात पिकअप चालक ने बुधवार तड़के सुबह 55 वर्षीय महिला को रौंद दिया, जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत महिला गांव के बतहूं भगत की पत्नी पार्वती देवी थी, जो सुबह में टहलने निकली थी. इस दौरान लापारवाह पिकअप चालक […]

विज्ञापन

मधुबन : थाना क्षेत्र स्थित पकड़िया गांव में एनएच 104 पर अज्ञात पिकअप चालक ने बुधवार तड़के सुबह 55 वर्षीय महिला को रौंद दिया, जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत महिला गांव के बतहूं भगत की पत्नी पार्वती देवी थी, जो सुबह में टहलने निकली थी. इस दौरान लापारवाह पिकअप चालक रौंदते हुए भाग निकला.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुछ देर बाद जब लोग पहुंचे तब तक महिला मर चुकी थी. तालिमपुर पंचायत के मुखिया बीशू साह ने बताया कि महिला दंपति नि:संतान थी, जिसकी ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया. महिला के शव पोस्टमार्टम नहीं हुआ है, उसका परिवार काफी कमजोर व गरीब है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन