किसान से फोन कर मांगी पांच लाख की रंगदारी

Updated at : 26 Mar 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
किसान से फोन कर मांगी पांच लाख की रंगदारी

मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के रंजीता कठैया निवासी फुलेना सहनी से अपराधियों ने फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी है. फुलेना छतौनी बंगाली कॉलोनी में अपने पुत्र कृष्णा सहनी के पास आया था. उसी समय अपराधियों ने उसके मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगते हुए जान मारने की धमकी दी. उसका पुत्र एक्सीस बैंक […]

विज्ञापन

मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के रंजीता कठैया निवासी फुलेना सहनी से अपराधियों ने फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी है. फुलेना छतौनी बंगाली कॉलोनी में अपने पुत्र कृष्णा सहनी के पास आया था. उसी समय अपराधियों ने उसके मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगते हुए जान मारने की धमकी दी.

उसका पुत्र एक्सीस बैंक में लोन कलेक्शन एजेंट का काम करता है. बंगाली कॉलोनी में मिंटु दास के घर में भाड़े पर रहता है. घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है. फुलेना ने घटना को लेकर छतौनी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि सुबह करीब आठ बजे दरवाजे पर बैठा था.

इस दौरान अंजान नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया. उसने मोबाइल रिसीव किया तो फोन करने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हरिनंदन सहनी व मुक्ति सहनी से झगड़ा तुमको बहुत महंगा पड़ेगा. बहुत पैसा वाला बनते हो, पांच लाख की रंगदारी पहुंचा दो, वरना अंजाम बूरा होगा.

फोन करने वाले बदमाश ने यह भी कहा कि अगर हरिनंदन सहनी पर केस किया तो जान चली जायेगी. रंगदारी मांग व धमकी देकर उसने फोन स्वीच ऑफ करर लिया. छतौनी इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुमर ने बताया कि जिस नंबर से रंगदारी मांगी गयी है, उसका सीडीआर व कैफ निकाला जा रहा है. सिम धारक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जायेगा. प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से संबंधित लग रहा है. जल्द घटना का खुलासा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन