बिहार के मोतिहारी में तीन बच्चों के साथ महिला ने फांसी लगायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2019 10:38 PM
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में गौशाला के भीतर 35 वर्षीय महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतकों की पहचान धनपति […]
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में गौशाला के भीतर 35 वर्षीय महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतकों की पहचान धनपति देवी और उसकी बेटी संध्या कुमारी (6) और दो बेटों रितेश (3) और छोटू (चार महीने) के रूप में की गयी है. महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था.
चकिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटा बैशाहन गांव में गौशाला की छत से शवों को गांव वालों ने लटकते हुए देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना के बारे में जानकारी हासिल की. कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










