पूचं. : 34 किलोग्राम गांजा व कार के साथ तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2018 10:04 AM
डुमरियाघाट (पूचं.) : राजमार्ग 28 पर दुबौली बांध के समीप से पुलिस ने शनिवार को होंडा जेडएक्स कार से 34 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. तीनों तस्कर वैशाली जिले के बताये जाते हैं. इसमें संतोष लालगंज थाना के नामिडीह, राजेश कुमार व रमेश राय राघोपुर थाना अंतर्गत मीरपुर शामिल हैं. […]
डुमरियाघाट (पूचं.) : राजमार्ग 28 पर दुबौली बांध के समीप से पुलिस ने शनिवार को होंडा जेडएक्स कार से 34 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.
तीनों तस्कर वैशाली जिले के बताये जाते हैं. इसमें संतोष लालगंज थाना के नामिडीह, राजेश कुमार व रमेश राय राघोपुर थाना अंतर्गत मीरपुर शामिल हैं. थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि कार की सीट में बने तहखाने से 34 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. तस्करों ने गांजा को 35 पैकेट में रखा था, जिसकी अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में दो लाख चार हजार बताया जाता है.
पूछताछ में बताया कि गांजा को हाजीपुर से लोड किया गया था, जिसे गाजियाबाद ले जा रहे थे. छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ सअनि हरेंद्र कुमार व पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










