जांच करने गये ASI को बंधक बनाकर पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2018 1:07 PM
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के चैनपुर में एक एएसआई को बंधक बनाकर पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक चैनपुर निवासी अनीता देवी ने जमीन विवाद को लेकर केसरिया थाने में एक आवेदन दिया था. इसकी जांच का आदेश थानाध्यक्ष ने एएसआई विनोद कुमार सिंह को दी थी. शनिवार की शाम […]
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के चैनपुर में एक एएसआई को बंधक बनाकर पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक चैनपुर निवासी अनीता देवी ने जमीन विवाद को लेकर केसरिया थाने में एक आवेदन दिया था. इसकी जांच का आदेश थानाध्यक्ष ने एएसआई विनोद कुमार सिंह को दी थी. शनिवार की शाम जब एएसआई उक्त मामले की जांच करने गयेथे. इसी दौरान एक पक्ष ने उन पर हमला कर दिया और बंधक बना कर पिटाई कर दी. सारी घटना थाने से महज एक सौ मीटर की दूरी घटी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच बंधक एएसआई को छुड़ा कर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया. वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दो लोगों प्रभु पटेल और अशोक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










