संतोष झा की हत्या में फरार बाल बंदी के भाई को पुलिस ने उठाया साथ ले गयी सीतामढ़ी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2018 5:15 AM
मोतिहारी : चकिया पुलिस ने गैंगस्टर संतोष झा हत्याकांड में फरार बाल बंदी के सगे भाई नवील अख्तर को हिरासत में लेकर सीतामढ़ी पुलिस को सौंप दी है. पुलिस को शक है कि नवील भी हत्या की साजिश में शामिल है. सीतामढ़ी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि बाल बंदी ने […]
मोतिहारी : चकिया पुलिस ने गैंगस्टर संतोष झा हत्याकांड में फरार बाल बंदी के सगे भाई नवील अख्तर को हिरासत में लेकर सीतामढ़ी पुलिस को सौंप दी है. पुलिस को शक है कि नवील भी हत्या की साजिश में शामिल है. सीतामढ़ी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि बाल बंदी ने भाई के बीमार होने का बहाना बना किशोर न्यायालय में छुट्टी के लिए आवेदन दिया.नवील ने किशोर न्यायालय में पहुंच कर आवेदन पर जमानतदार के तौर पर हस्ताक्षर किया था.
साथ ही रिमांड होम में बंदी के छुट्टी जाने से संबंधित एक रजिस्टर पर भी नवील का हस्ताक्षर है. पुलिस का कहना है कि नवील को पता था कि उसका भाई बीमारी का बहाना बना रिमांड होम से छुट्टी ले रहा है. इससे साफ होता है कि उसको इस बात की भी जानकारी होगी कि उसका भाई किस कारण झूठा आवेदन देकर छुट्टी ले रहा है. बताते चले कि बुधवार को फरार बाल बंदी के पिता से पुलिस ने चकिया थाना में घंटो पूछताछ की थी. उसने पुत्र के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी. कहा कि वह क्या करता है, कहा जाता है, इसकी जानकारी हमलोगों को नहीं है. चकिया थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 22/18 दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










