काली मिर्च तस्करी का सुरक्षित मार्ग बना घोड़ासहन-ढाका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2018 3:53 AM
मोतिहारी : कभी पोस्तादाना तस्करी के लिए चर्चित नेपाल सीमावर्ती घोड़ासहन, ढाका व चैनपुर क्षेत्र इन दिनों काली मिर्च तस्करों का सुरक्षित मार्ग बन गया है. जानकारों के अनुसार प्रतिदिन सात से आठ पिकअप काली मिर्च घोड़ासहन के अगरवा, कुंडवाचैनपुर के महंगुआ व आदापुर-छौड़ादानों से बिहार व दूसरे प्रदेशों के लिए भेजी जा रही है. […]
मोतिहारी : कभी पोस्तादाना तस्करी के लिए चर्चित नेपाल सीमावर्ती घोड़ासहन, ढाका व चैनपुर क्षेत्र इन दिनों काली मिर्च तस्करों का सुरक्षित मार्ग बन गया है. जानकारों के अनुसार प्रतिदिन सात से आठ पिकअप काली मिर्च घोड़ासहन के अगरवा, कुंडवाचैनपुर के महंगुआ व आदापुर-छौड़ादानों से बिहार व दूसरे प्रदेशों के लिए भेजी जा रही है. एक सप्ताह के अंदर राजस्व व सूचना निदेशालय की टीम ने छापेमारी कर लाखों की काली मिर्च जब्त की है. सोमवार को ढाका आजाद चौक, गांधी चौक व रकसा के पास से जब्त तीन पिकअप काली मिर्च कुंडवाचैनपुर के चंदन नामक व्यक्ति का था,
जिसे चकिया के शिवशंकर नामक किराना दुकानदार को पहुंचाना था. इसके एक सप्ताह पूर्व भी निदेशालय की टीम ने ढाका क्षेत्र से लाखों रुपये की काली मिर्च जब्त की थी. दो माह पूर्व चिरैया पुलिस ने डीएसपी आलोक सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर गंगापीपर के पास से तस्करी का समान जब्त किया था. मामले में धंधेबाज चैनपुर व घोड़ासहन के थे. मंगलवार को हुई जब्ती में तस्करों की पहचान करसहिया, ढाका, महंगुआ, शीतलपट्टी आदि के थे. ऐसे में सवाल उठता है कि स्थानीय कस्टम क्या कर रही है कि राजस्व परिषद की टीम आकर मोतिहारी इलाके में काली मिर्च तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










