सात साल की बच्ची से दुष्कर्म कर सड़क किनारे तड़पता छोड़ फरार हुआ आरोपित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 6:00 PM
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत एक गांव में कल शाम सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थाना प्रमुख अरविंद प्रसाद ने आज बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच किये जाने पर उसके साथ […]
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत एक गांव में कल शाम सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थाना प्रमुख अरविंद प्रसाद ने आज बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच किये जाने पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. पीड़ित बच्ची के प्राईवेट पार्ट पर इंजरी है और उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान भी हैं. उन्होंने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी साहेब मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
अरविंद ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की उक्त गांव के एक चौक पर सिलाई की दुकान है. जहां से युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया. उन्होंने बताया कि अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बच्ची की खोजबीन शुरू की गयी. इस बीच आरोपी बच्ची को गांव के ही सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया. बच्ची को वहां से इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल लाया गया. जहां, देर रात उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










