करंट लगने से मौत

Updated at : 20 Jun 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से मौत

मोतिहारी : महुआवा थाने के कुरमिनिया गांव के समीप पोल पर चढ़ 11 केवीए लाइन की मरम्मत कर रहे मानव बल रघुनाथ राय की करंट लगने से मौत हो गयी. वह आदापुर थाने के लतिहनवा गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि रघुनाथ राय शटडाउन किये बिना पोल पर चढ़ लाइन की मरम्मत […]

विज्ञापन

मोतिहारी : महुआवा थाने के कुरमिनिया गांव के समीप पोल पर चढ़ 11 केवीए लाइन की मरम्मत कर रहे मानव बल रघुनाथ राय की करंट लगने से मौत हो गयी. वह आदापुर थाने के लतिहनवा गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि रघुनाथ राय शटडाउन किये बिना पोल पर चढ़ लाइन की मरम्मत कर रहा था. घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना को लेकर छौड़ादानो के कनीय विद्युत अभियंता अमित मिश्रा ने आवेदन दिया है. पुलिस कैंप प्रभारी ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए महुआवा थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन