अब तक शुरू नहीं हुआ जन्म मृत्यु का ऑनलाइन निबंधन
Updated at : 20 Jun 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम का आदेश बेअसर दो माह पूर्व बीडीओ व सीडीपीओ को दिया था निर्देश निदेशालय के आदेश की उड़ रहीं धज्जियां मोतिहारी : जिले के 22 प्रखंडों में ऑनलाइन जन्म-मृत्यु का रजिस्ट्रेशन अब तक शुरू नहीं हो पाया है. डीएम रमन कुमार द्वारा इस बाबत दिया गया आदेश बेअसर साबित हो रहा है. नौ अप्रैल […]
विज्ञापन
डीएम का आदेश बेअसर
दो माह पूर्व बीडीओ व सीडीपीओ को दिया था निर्देश
निदेशालय के आदेश की उड़
रहीं धज्जियां
मोतिहारी : जिले के 22 प्रखंडों में ऑनलाइन जन्म-मृत्यु का रजिस्ट्रेशन अब तक शुरू नहीं हो पाया है. डीएम रमन कुमार द्वारा इस बाबत दिया गया आदेश बेअसर साबित हो रहा है. नौ अप्रैल 2018, पत्रांक-415 के तहत डीएम श्री कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों व बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को ऑनलाइन जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का निबंधन कराने व प्रतिवेदन देने का आदेश दिया था.
दो माह बीत गये लेकिन अब तक निबंधन का काम शुरू नहीं हो पाया. जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन निबंधन नही किये जाने से कई तरह की विभागीय परेशानी हो रही है. निदेशालय के आदेश की धज्जियां उड़ रही है.
जन्म-मृत्यु के 21 दिनों के अंदर करना है निबंधन : जन्म-मृत्यु के 21 दिनों के अंदर हर हाल में ऑनलाइन निबंधन करना है. पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव रजिस्ट्रार व आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका उपरजिस्ट्रार के रूप में काम में अपनी सेवा देंगे. आंगनबाड़ी सेविकाओं को जन्म व मृत्यु की घटित घटनाओं का ऑनलाइन निबंधन 21 दिनों के अंदर कराना है. वहीं पंचायत सचिव 21 दिन के बाद निबंधन करायेंगे. प्रखंडों में पदस्थापित डाटा-इंट्री ऑपरेटर के माध्यम से इस काम को अंजाम देने का निर्देश दिया गया है.
इन पांच प्रखंडों में हो रहा ऑनलाइन निबंधन : बताया गया है कि जिले के हरसिद्धि, पहाड़पुर, रामगढ़वा, तुरकौलिया व पिपराकोठी में ऑनलाइन निबंधन का काम शुरू हो गया है. यहां के प्रखंड विकास पदाधिकारियों व अंचलाधिकारियों ने थोड़ी तत्परता दिखायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




