टूटी रेल पटरी पर दौड़ी जननायक एक्सप्रेस
Updated at : 09 Jun 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बापूधाम मोतिहारी-कोर्ट स्टेशन के बीच टूटी रेल पटरी पर गुरुवार को ट्रेन दौड़ती रही. संयोग रहा कि डाउन 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. जननायक एक्सप्रेस सुबह करीब चार बजे मोतिहारी स्टेशन से जीवधारा के लिए खुली. इसके बाद सुबह छह बजे से सेमरा-मोतिहारी के बीच चल […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बापूधाम मोतिहारी-कोर्ट स्टेशन के बीच टूटी रेल पटरी पर गुरुवार को ट्रेन दौड़ती रही. संयोग रहा कि डाउन 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी.
जननायक एक्सप्रेस सुबह करीब चार बजे मोतिहारी स्टेशन से जीवधारा के लिए खुली. इसके बाद सुबह छह बजे से सेमरा-मोतिहारी के बीच चल रहे निर्माण कार्य को लेकर दो घंटे का मेगा ब्लॉग लग गया. इस कारण मोतिहारी स्टेशन व जीवधारा के बीच दूसरी ट्रेनों का परिचालन नहीं हुआ, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी.
सेमरा-मोतिहारी के बीच रेल पटरी टूटने की घटना सुबह 6 बजे प्रकाश में आयी. जिसके बाद रेलवे इंजीनियरिंग सेल में हरकंप में मच गया. सूचना पर आनन-फानन में समस्तीपुर कंट्रौल को घटना की जानकारी दी गयी. जानकारी के मुताबिक मोतिहारी स्टेशन के होम सिग्नल व चांदमारी गुमटी के बीच तकरीबन 165/ 7-9 किलोमीटर के समीप रेल पटरी का एक हिस्सा टुकड़ों में टूटा पड़ा था. सुबह मॉर्निग वाक पर निकले एक मुहल्लावासी ने रेल पटरी के टूटे भाग को लेकर पास के चांदमारी गुमटी के गेट मैन को देते हुए घटना से अवगत कराया. गेटमैन ने इसकी सूचना बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पैनल ड्यूटी पर तैनात एएसएम को दी.
मंडल कॉटौल के आदेश पर रेलखंड से ट्रेनों के परिचालन पर अविलंब रोक लगा दी गयी. सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग सेल घटना स्थल पहुंच टूटी रेल की मरम्मती कार्य में जुट गयी. करीब डेढ़ घंटे के मशकत के बाद टूटी रेल पटरी की मरम्मती पुरी कर इंजीनियरिंग सेल ने हरी झंडी दी. जिसके बाद रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ.
कहते हैं अधिकारी
जीवधारा से सेमरा के बीच पुरानी रेल पटरी को बदलने का काम चल रहा है. इसको लेकर रेलखंड पर गाड़ियों का परिचालन कॉसन पर 30 एमपीएच की गति से हो रहा है. होम सिग्नल के समीप रेल पटरी टूटने की सूचना मिलने पर डेढ़ घंटे के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया.
अर्जुन सिंह, एइएन, बापूधाम मोतिहारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




