चालक नियोजन की अधिसूचना में छुपायी पद की संख्या, उठ रहे सवाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2018 5:01 AM

विज्ञापन

आनन-फानन में जारी किया नियोजन की अधिसूचना मोतिहारी : नगर परिषद में चालक नियोजन के लिए जारी अधिसूचना में सृजित पद की संख्या का उल्लेख नहीं होना चर्चा का विषय है. चालक के कितने पद पर नियोजन होना है, अधिसूचना में इससे संबंधित जानकारी छुपायी गयी है. जो कई सवाल खड़े कर रहा है. अधिसूचना […]

विज्ञापन

आनन-फानन में जारी किया नियोजन की अधिसूचना

मोतिहारी : नगर परिषद में चालक नियोजन के लिए जारी अधिसूचना में सृजित पद की संख्या का उल्लेख नहीं होना चर्चा का विषय है. चालक के कितने पद पर नियोजन होना है, अधिसूचना में इससे संबंधित जानकारी छुपायी गयी है. जो कई सवाल खड़े कर रहा है. अधिसूचना में दैनिक दर पर कार्य करने के लिए नप ने चालक की आवश्यकता, तो बतायी है. लेकिन इस नियोजन में कितने पद के विरूद्ध चालकों की तैनाती होगी. इस जानकारी का अधिसूचना में कहीं भी उल्लेख नहीं है. ऐसे में चालक नियोजन संहेद के घेरे में है. इसकों लेकर कई प्रकार के कयास लगाये जा रहे है. अमूमन सरकारी स्तर पर किसी भी तरह के नियोजन के लिए पहले पद सृजित की जाती है.
फिर आवश्यकता के मुताबिक सृजित पद के लिए नियोजन व बहाली की प्रक्रिया शुरू होता है. जबकि नप मोतिहारी ने चालक नियोजन की प्रक्रिया को लेकर ऐसी कोई भी प्लानिंग नहीं की. बिना कोरम पूरा किये नियोजन की अधिसूचना जारी कर दी. इससे सहज अंदाजा लगायी जा रही है कि चालक नियोजन की अधिसूचना आनन-फानन में जारी की गयी है. अब सवाल यह उठ रहा है कि अधिसूचना में छुपायी गयी पद से संबंधित सूचना के पीछे कोई बड़ा राज तो नहीं है. नियोजन में किसी को लाभ पहुंचाने की मंशा से जानबुझ कर ऐसी चूक, तो नहीं की गयी. ऐसे उठ रहे कई सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे भी चालक नियोजन की बहाली के पहले ही 18 कर्मियों की अवैध नियोजन को लेकर नप प्रशासन इनदिनों चर्चा में बना हुआ है. इनमें करीब ग्यारह चालक भी शामिल है. जानकारों की माने तो फिलहाल सभी चालक काम पर बने हुए है. जिन्हें कहने के लिए तो दैनिक मजदूरी पर रखा गया है, लेकिन वह पिछले तीन माह से लगातार काम पर है.
23 नये वाहनों में सात चालकों का नियोजन क्यों ?
ठोस अवशिष्ठ प्रबंधन कार्य की प्राथमिकता को देखते हुए नप ने चालू वित्तीय वर्ष में छोटे-बड़े 23 वाहन खरीदे है. खासबात यह है कि सभी वाहन सड़कों पर दौड़ रही है. और सभी वाहनों के लिए लॉगबुक खोल इंधन की आपूर्ति भी कार्यालय से हो रहा है. सवाल यह है कि अबतक इन वाहनों को कौन चला रहे थे, जो अब नप प्रशासन को चालक नियोजन की आवश्यकता आन पड़ी है. क्या उन चालकों को नियम के तहत नियोजन हुआ था.
नये वाहनों की खरीद हुई है. जिनके लिए चालक को दैनिक दर पर कार्य के लिए नियोजन किया जायेगा. अधिसूचना में पद सृजन से संबंधित जानकारी का उल्लेख है. ऐसे सात से आठ वाहनों के लिए चालक की आवश्यक्ता है, इस पद पर नियोजन होगा.
मनोज कुमार,ईओ, नप मोतिहारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन