व्यवसायियों से 60 लाख रंगदारी मामले में धराया

Updated at : 24 May 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों से 60 लाख रंगदारी मामले में धराया

हेनरी बाजार के व्यवसायी से मांगी थी रंगदारी सीतामढ़ी में गिरफ्तार बदमाश ने किया खुलासा 2017 में मांगी थी 30-30 लाख की रंगदारी मोतिहारी : दो व्यवसायियों से 60 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह छौड़ादानो थाना के पीपरा का अरुण सिंह बताया जाता है. […]

विज्ञापन

हेनरी बाजार के व्यवसायी से मांगी थी रंगदारी

सीतामढ़ी में गिरफ्तार बदमाश ने किया खुलासा
2017 में मांगी थी 30-30 लाख की रंगदारी
मोतिहारी : दो व्यवसायियों से 60 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह छौड़ादानो थाना के पीपरा का अरुण सिंह बताया जाता है. जानकारी के अनुसार शहर के हेनरी बाजार निवासी आनंद कुमार के सेलफोन पर मैसेज कर 11 सितंबर 2017 को 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.
वहीं दूसरे व्यवसायी चंद्रभूषण प्रसाद गांधी नगर रमणा वार्ड तीन से 28 सितंबर 2017 को फोन कर 30 लाख की रंगदारी की मांग की गयी थी. अन्यथा अंजाम भुगतने को कहा गया था. गौरतलब हो कि सीतामढ़ी पुलिस ने हत्या के एक मामले में मेजरगंज थाना के हरपुर पीपरा मिथलेश पाठक को गिरफ्तार किया है. इसी के निशानदेही पर नगर थाना पुलिस ने अरुण सिंह को कोल्हुअरवा से गिरफ्तार किया है. पाठक ने बताया कि अरुण ने दो मोबाइल और दो सिम दिया था और उसी ने इन दोनों का मोबाइल नंबर दिया था, जिससे 30-30 लाख की रंगदारी की मांग की गयी थी. पुष्टि नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन