हर स्टूडेंट के लिए नहीं है JEE, तैयारी शुरू करने से पहले जान लें ये बातें

Updated at : 15 Mar 2026 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Preparation Guide

JEE Preparation Guide: पढ़ते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

JEE Preparation Guide: जेईई की तैयारी शुरू करने से पहले ये समझना बहुत जरूरी है कि यह एग्जाम हर स्टूडेंट्स के लिए नहीं है. जानिए किन स्टूडेंट्स को JEE की तैयारी करनी चाहिए.

विज्ञापन

JEE Preparation Guide: भारत में इंजीनियरिंग करने का सपना देखने वाले लाखों स्टूडेंट्स हर साल JEE की तैयारी शुरू करते हैं. लेकिन कई बार स्टूडेंट बिना यह सोचे-समझे तैयारी शुरू कर देते हैं कि यह एग्जाम उनके लिए सही है या नहीं. JEE देश की सबसे हार्ड कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में से एक मानी जाती है. इसलिए इसकी तैयारी के लिए मजबूत बेसिक्स, सही स्ट्रेटेजी और लगातार मेहनत की जरूरत होती है.

ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर किन छात्रों को JEE की तैयारी (JEE Preparation Guide) करनी चाहिए. साथ ही किन्हें अपने करियर के लिए दूसरे ऑप्शन पर सोचना चाहिए. सही डिसीजन लेने से स्टूडेंट अपना समय और मेहनत दोनों सही दिशा में लगा सकते हैं. आइए जानते हैं कि किन छात्रों को जेईई (JEE Preparation Guide) की तैयारी करनी चाहिए. 

JEE Preparation Guide: किन स्टूडेंट्स को JEE की तैयारी करनी चाहिए

1. जिनकी रुचि इंजीनियरिंग में हो

अगर किसी छात्र को मशीनें, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर या नई चीजें बनाना पसंद है, तो इंजीनियरिंग उसके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ऐसे स्टूडेंट्स को JEE की तैयारी जरूर करनी चाहिए. 

2. जिनकी मैथ्स और फिजिक्स मजबूत हो

JEE एग्जाम में Maths और Physics का लेवल काफी हार्ड रहता है. जिन स्टूडेंट्स की इन सब्जेक्ट्स में अच्छी पकड़ है और उन्हें प्रॉबलम सॉल्व करना पसंद है, वे इस एग्जाम (JEE Preparation Guide) में अच्छा परफॉर्मेंस कर सकते हैं. 

3. जो लंबे समय तक मेहनत करने के लिए तैयार हों

JEE की तैयारी के लिए लगातार पढ़ाई, प्रैक्टिस और धैर्य की जरूरत होती है. जो स्टूडेंट्स रोज कई घंटों तक पढ़ाई करने और कठिन सवाल हल करने के लिए तैयार रहते हैं, उनके लिए यह एग्जाम सही है. 

4. जिनका लक्ष्य टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ना हो

अगर किसी स्टूडेंट्स का सपना IIT, NIT या अन्य पॉपुलर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने का है, तो JEE की तैयारी करना जरूरी हो जाता है. 

5. जो कॉम्पिटिटिव माहौल योगी में पढ़ाई कर सकते हों

JEE भारत की सबसे कठिन कॉम्पिटिटिव एग्जाम में से एक है. इसलिए जो स्टूडेंट कॉम्पिटिशन के प्रेशर को संभाल सकते हैं. साथ ही लगातार बेहतर परफॉर्मेंस करने की कोशिश करते हैं, वे यह एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं. 

किन स्टूडेंट्स को JEE की तैयारी नहीं करनी चाहिए

  • जिन्हें मैथ्स और फिजिक्स में रुचि नहीं है. 
  • जो केवल दूसरों के प्रेशर में आकर तैयारी कर रहे हैं. 
  • जिनकी रुचि किसी दूसरे करियर जैसे डिजाइन, मैनेजमेंट, मेडिकल या आर्ट्स में है. 

यह भी पढ़ें: यूट्यूब से लाखों कमाना है? सिर्फ वीडियो बनाना ही नहीं, सीखें ये जरूरी स्किल्स

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola