रंजिश में तीन लोगों के साथ मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2018 5:00 AM
मोतिहारी : शिकारगंज थाने के गोढिया हजार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रामप्रवेश सहनी, रामबली सहनी व सबिता देवी को रड से मार जख्मी कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर रामप्रवेश ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया […]
मोतिहारी : शिकारगंज थाने के गोढिया हजार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रामप्रवेश सहनी, रामबली सहनी व सबिता देवी को रड से मार जख्मी कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर रामप्रवेश ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान पन्नालाल राय, ललन राय, शत्रुघ्न राय, बाड़ाबाबू राय, बाल्मिकी राय, बराम कुमार, धुनटुन कुमार, राजक राय व धर्मेंद्र राय हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंच चारों तरफ से घेर लिया. गाली गलौज करते हुए रड से मार हाथ तोड़ दिया. बचाने आये चचेरा भाई व भावे के साथ भी मारपीट की. पॉकेट से दस हजार कैश व भावे के गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए शिकारगंज थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










