मोतिहारी में घूस लेते पोस्टमास्टर िगरफ्तार
Updated at : 12 Apr 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : फर्जी यात्रा भत्ता भुगतान और फर्जी बहाली को ले सुर्खियों में रहा डाकघर का चंपारण प्रमंडल बुधवार को रिश्वत लेते पोस्टमास्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के साथ फिर सुर्खियों में आ गया. श्री श्रीवास्तव अपने कार्यालय कर्मी सुनील राम से कार्यालय में पांच हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. इसी बीच सीबीआई […]
विज्ञापन
मोतिहारी : फर्जी यात्रा भत्ता भुगतान और फर्जी बहाली को ले सुर्खियों में रहा डाकघर का चंपारण प्रमंडल बुधवार को रिश्वत लेते पोस्टमास्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के साथ फिर सुर्खियों में आ गया. श्री श्रीवास्तव अपने कार्यालय कर्मी सुनील राम से कार्यालय में पांच हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. इसी बीच सीबीआई की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. सात सदस्यीय टीम में एक महिला अधिकारी भी थी, लेकिन किसी ने अपना नाम नहीं बताया.
गिरफ्तारी के बाद उनके कार्यालय कक्ष में ही एक घंटे तक गहन पूछताछ की. पूछताछ के बाद टीम के कुछ अधिकारी उन्हें अपने साथ पटना लेकर चले गये. इस दौरान प्रधान डाकघर परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति रही. हर कोई इस रिश्वत को अपने ढेग से कह-सुन रहा था.
मोितहारी में घूस
सीबीआई टीम के कुछ अधिकारी पोस्टमास्टर सुनिल कुमार श्रीवास्तव के छतौनी थाने के बरियारपुर स्थित आवास की नाकेबंदी कर शाम तक छापेमारी करती रही. सीबीआई के अधिकारी घर में रखे कुछ कागजातों को भी खंगाल रहे थे.
मिली जानकारी के अनुसार सहयोगी कर्मी ने रिश्वत की शिकायत सीबीआई से की. इसको ले टीम के कुछ अधिकारियों ने तीन रोज पहले शहर के एक वीआईपी होटल में डेरा डाल मामले की रेकी की. रेकी के दौरान मामला सत्य पाया गया, तो गिरफ्तारी की कार्रवाई की. पोस्टमास्टर के आवास से क्या कुछ मिला, कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है. सूत्रों के अनुसार डाक घर के कुछ कर्मी अभी भी सीबीआई व अन्य जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. वह कौड़ी पती से हाल के वर्षों में करोड़पति हो गये हैं.
कर्मी से ड्यूटी के एवज
में ले रहा था पांच हजार
तीन दिनों से सीबीआई कर रही थी रेकी
गिरफ्तार सुनिल प्रधान डाकघर का है पोस्टमास्टर
दरभंगा के मोरो की मुखिया का प्रमाणपत्र अवैध घोिषत
न्यायालय ने एक माह के भीतर पुनर्मतगणना का दिया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




