छह दिन पूर्व लापता युवक पटना जंक्शन से बरामद

Updated at : 12 Apr 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
छह दिन पूर्व लापता युवक पटना जंक्शन से बरामद

मधुबन : थाना क्षेत्र के कृष्णानगर से छह दिन पूर्व लापाता युवक नीतेश कुमार ऊर्फ गुंजन बुधवार को पटना जंक्शन से बरामद हुआ. नीतेश ने स्वयं ही घर से पटना जाने की बात स्वीकार की है. सूचना पर दारोगा अरविंद कुमार पटना जंक्शन से मधुबन लाये. युवक से इंस्पेक्टर कन्हैया प्रसाद ने पूछताछ की. इस्पेक्टर […]

विज्ञापन

मधुबन : थाना क्षेत्र के कृष्णानगर से छह दिन पूर्व लापाता युवक नीतेश कुमार ऊर्फ गुंजन बुधवार को पटना जंक्शन से बरामद हुआ. नीतेश ने स्वयं ही घर से पटना जाने की बात स्वीकार की है. सूचना पर दारोगा अरविंद कुमार पटना जंक्शन से मधुबन लाये. युवक से इंस्पेक्टर कन्हैया प्रसाद ने पूछताछ की. इस्पेक्टर श्री प्रसाद ने बताया कि लापता युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसके पाकेट में ट्रेन का टिकट भी है. वाराणसी रेलवे कैंटीन के समोसे का बिल भी, जो पटना व वाराणसी शहर का है

पुलिस मेडिकल चेकअप के बाद गुरुवार को 164 के बयान के लिये मोतिहारी कोर्ट भेजेगी. मामले में नीतेश की मां विन्दू देवी ने थाने में कांड संख्या 59/18 दर्ज करायी थी. यहां बताते चले कि पांच अप्रैल को नीतेश अपने घर से मधुबन दुकान पर चला था, जो शाम तक घर नहीं लौटा. खोजबीन की गयी. नहीं मिलने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. गुरुवार की अहले नीतेश ने रोते हुए पटना से किसी के मोबाइल से फोनकर खुद को पटना जंक्शन पर होने की जानकारी दी. सूचना पर परिजन मधुबन पुलिस को लेकर पटना पहुंची, जहां से वह थाना पर आया.

इंस्पेक्टर ने कहा, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
पांच अप्रैल को घर से निकला था अपनी
दुकान पर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन