बाइपास-कचहरी रूट में सुबह से लगी थी नो इंट्री

Updated at : 11 Apr 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
बाइपास-कचहरी रूट में सुबह से लगी थी नो इंट्री

वाहन पार्किंग के लिए की गयी थी मुकम्मल व्यवस्था मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रही. शहर के बाइपास से कचहरी चौक, कचहरी चौक से राजा बाजार, ओवर ब्रिज से स्टेशन तक बैरिकेडिंग की गयी थी. शहर में जगह-जगह ड्राॅप गेट बनाये गये थे, जहां […]

विज्ञापन

वाहन पार्किंग के लिए की

गयी थी मुकम्मल व्यवस्था
मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रही. शहर के बाइपास से कचहरी चौक, कचहरी चौक से राजा बाजार, ओवर ब्रिज से स्टेशन तक बैरिकेडिंग की गयी थी. शहर में जगह-जगह ड्राॅप गेट बनाये गये थे, जहां दंडाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी थी. शहर में प्रवेश करनेवाली सड़कों पर बैरियर लगाये गये थे, जहां तैनात दंडाधिकारी व जवान बड़ी व छोटी वाहनों को वहीं रोक देते थे. इधर सुरक्षा की दृष्टि से पदाधिकारी शहर में घुमते रहे.
भले ही लोगों को कुछ दूर पैदल चलना पड़ा पर ट्रैफिक व्यवस्था में किसी प्रकार की ढील देखने को नहीं मिली. सुबह से ही राजा बाजार के बाद वाहनों की नो-इंट्री हो गयी. इसके साथ ही बाइपास से होकर कचहरी जानेवाले रास्ते पर नो इंट्री लगा दी गयी थी. बाइपास से होकर कचहरी आनेवाले लोगों को छतौनी होकर आना पड़ा. वहीं बरियारपुर के आस-पास जानेवाले लोगों के लिए बाइपास पकड़ कर जाना पडा. शहर के सड़कों के दोनों तरफ बैरिकेटिंग की गयी थी. मुहल्लेवासी के लिए ड्राॅप गेट बनाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन