लोगों की जुबान पर थी बस एक ही बात, काश! बार-बार आते पीएम

Updated at : 11 Apr 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों की जुबान पर थी बस एक ही बात, काश! बार-बार आते पीएम

मोतिहारी : काश! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी दौरा पर बार-बार आते तो शहर की हालत और सुधर जाती. लोगों का ऐसा मानना है कि वे बार-बार आते. पीएम के मोतिहारी आगमन को ले समाहरणलय को काफी साफ-सुथरा किया गया था. पुलिस लाइन, गांधी मैदान जो गंदगी के नाम से जाना जाता था, उसकी सफाई कर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : काश! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी दौरा पर बार-बार आते तो शहर की हालत और सुधर जाती. लोगों का ऐसा मानना है कि वे बार-बार आते. पीएम के मोतिहारी आगमन को ले समाहरणलय को काफी साफ-सुथरा किया गया था. पुलिस लाइन, गांधी मैदान जो गंदगी के नाम से जाना जाता था, उसकी सफाई कर हाई मास्क लाइट लगाये गये थे. वहीं मोतिहारी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हुआ. इधर शहर के गलियों, नुक्कड़ों की साफ-सफाई की गयी थी. लोगों का कहना है कि रोज प्रधानमंत्री आये और स्वच्छता का पाठ पढ़ाये ताकि हमारा शहर स्वच्छ एवं साफ रहे.

भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक विश्वनाथ यादव ने कहा कि पीएम के मोतिहारी आगमन पर शहर को जिस तरह से साफ कर रौशन किया गया, उसी तरह प्रधानमंत्री रोज आते तो इसका कायाकल्प हो जाता. उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन को लंबी आयु प्रदान करती है.
सेवानिवृत अभियंता कृष्ण भगवान सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर शहर की जो सफाई हुइ, इससे शहरवासियों को सीख लेनी चाहिए ताकि हमारा शहर साफ एवं सुंदर दिखे.
डा विजय कुमार ने कहा कि पीएम के स्वच्छताग्रह से सत्याग्रह तक के इस सफल प्रयोग को हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतार लेने से बच्चों में फैलनेवाले संक्रामक रोग पर अंकुश लगाया जा सकता है. बच्चे स्वस्थ रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन