स्वच्छता का गांधीजी का सपना करें पूरा

Updated at : 11 Apr 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता का गांधीजी का सपना करें पूरा

गांधी जी ने बड़हरवा लखनसेन से दिया था स्वच्छता का संदेश : पीएम सत्याग्रह के साथ शिक्षा की नींव भी रखी थी गांधी ने मोतिहारी : मोहनदास करमचंद गांधी ने चंपारण सत्याग्रह के दौरान ढाका के बड़हरवा लखनसेन से सत्याग्रह के साथ स्वच्छता का संदेश दिया था. भोजपुरी भाषा में उन्होंने कहा कि सत्याग्रह आंदोलन […]

विज्ञापन

गांधी जी ने बड़हरवा लखनसेन से दिया

था स्वच्छता का संदेश : पीएम
सत्याग्रह के साथ शिक्षा की नींव भी रखी
थी गांधी ने
मोतिहारी : मोहनदास करमचंद गांधी ने चंपारण सत्याग्रह के दौरान ढाका के बड़हरवा लखनसेन से सत्याग्रह के साथ स्वच्छता का संदेश दिया था. भोजपुरी भाषा में उन्होंने कहा कि सत्याग्रह आंदोलन तो सफल साबित हुआ, लेकिन स्वच्छता का जो उनका सपना था, उसे पूरा करने के लिए चंपारणवासियों के साथ देशवासियों को संकल्प लेना होगा. यह संकल्प दो अक्तूबर 2019 तक हर हाल में पूरा कर लेना है. यह हर भारतीयों को अपने मन में ठान लेना होगा. यहां उल्लेख है कि चंपारण सत्याग्रह के दौरान गांधी जी ने प्रथम बुनियादी विद्यालय की स्थापना कर देश को शिक्षा व स्वच्छता का भी संदेश दिया था.
14 नवंबर 1917 को जब विद्यालय की स्थापना हुई तब गांधी जी पास के तालाब में लोगों को शौच के बाद सफाई करते देखा था. उस समय मिट्टी के बर्तन तालाब किनारे रखे और शौच जानेवाले लोगों से निवेदन करते थे कि आप पानी में शौच के बाद सफाई कर गंदगी न करें. लोगों ने उनकी बात मानी भी. गांव के लोग कहते हैं कि उस समय शौचालय का प्रचलन उतना नहीं था. वह तालाब आज भी विद्यमान है, जिसके सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है. वह वट वृक्ष भी अभी है,
जहां से गांधी जी लोगों की फरियाद सुन अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की मुहिम चलाते थे. प्रधानमंत्री द्वारा बड़हरवा लखनसेन का नाम लिये जाने के बाद गांव व आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है. उपेक्षित इलाके में लोग अब विकास का सपना देखने लगे है. लोग यह भी कह रहे हैं कि बड़हरवा लखनसेन भी स्वच्छता आंदोलन में सत्याग्रह की तरह आदर्श स्थापित करेगा.
शिलान्यास के मौके पर मौजूद थे अधिकारी : मोतिहारी. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नमामी गंगा योजना के तहत 1112 करोड़ की लागत से योजनाओं का शिलान्यास किया. बुडको द्वारा कार्य संचालित किया जाएगा. मौके पर भारत सरकार के डीजी आरआर मिश्रा, इडी हितेश मकवाना, बिहार प्रोजेकट हेड सौमेया मुखोपाध्याय, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, बुडको के एमडी अमरेंद्र प्रसाद, अयाज अहमद, योगेंद्र कुमार, चंद्रभूषण कुमार आदि मौजूद थे.
बीएसएनएल द्वारा पीएम की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काउ बीटीएस एवं हॉट लाइन को गांधी मैदान में लगाकर सीधे दिल्ली से जोड़ा गया था. टीडीएम महेंद्रनाथ सिंह निराला ने बताया कि सिगनल की समुचित व्यवस्था थी. इस कार्यक्रम के लिए एसडीओ नरोत्तम नारायण, प्रभात रंजन, अजय कुमार सिन्हा, संदीप कुमार व दूरसंचार निगम के अधिकारी जुटे रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन