चंपारण हमसफर एक्सप्रेस से 33 लोकसभा क्षेत्रों को फायदा

मधेपुरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चंपारण हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. इस ट्रेन से 33 लोकसभा क्षेत्रों के लोगों को लाभ पहुंचेगा. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यह ट्रेन उत्तर बिहार के आम लोगों को सुगम, सुरक्षित और तीव्र यात्रा मुहैया करायेगी. सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को यह ट्रेन चलेगी […]
मधेपुरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चंपारण हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. इस ट्रेन से 33 लोकसभा क्षेत्रों के लोगों को लाभ पहुंचेगा. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यह ट्रेन उत्तर बिहार के आम लोगों को सुगम, सुरक्षित और तीव्र यात्रा मुहैया करायेगी. सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को यह ट्रेन चलेगी और 1,383 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी. बिहार के ऐतिहासिक क्षेत्र चंपारण के नाम पर यह तीसरी ट्रेन सेवा शुरू की गयी है. इससे पहले इस क्षेत्र के लिए चंपारण एक्सप्रेस और चंपारण सत्याग्रह ट्रेन है.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ अहिंसक आंदोलन ‘चंपारण सत्याग्रह’ की शुरुआत यहीं से की थी. प्रधानमंत्री ने पश्चिमी चंपारण के मोतिहारी स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, “मुझे चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने के अवसर पर एक नयी ट्रेन शुरू करने का अवसर मिला है. इस ट्रेन का नाम चंपारण हमसफर एक्सप्रेस रखा गया है. यह आधुनिक सुविधाओं से संपन्न है. यह ट्रेन बिहार और दिल्ली के बीच की ट्रेन सेवा को एकदम आसान और आरामदायक बनायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




