चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष: कार्यक्रम में बोले नीतीश कुमार- विकास के साथ शांति भी जरूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 2:48 PM
मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह की भूमि मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार और देश की जनता को स्वच्छता का संदेश दिया. पीएम मोदी के भाषण के पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे की जनता को संबोधित किया और कहा कि गांधी जी ने सत्याग्रह के साथ […]
मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह की भूमि मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार और देश की जनता को स्वच्छता का संदेश दिया. पीएम मोदी के भाषण के पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे की जनता को संबोधित किया और कहा कि गांधी जी ने सत्याग्रह के साथ स्वच्छता के लिए भी प्रेरित किया.
नीतीश कुमार ने कहा कि विकास के साथ-साथ देश में शांति और सद्भाव भी जरूरी है. स्वच्छ अभियान के साथ-साथ शांति भी जरूरी है. हमें शांति और सद्भावना का संदेश देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर 10 से 15 प्रतिशत लोग भी गांधी जी के विचारों को अपना लेंगे तो मुझे पूरा भरोसा है कि देश में शांति स्थापित हो जाएगी. आज के तनाव और हिंसा के माहौल में शांति काफी जरूरी है. हमें शांति और सद्भावना का संदेश देने की जरूरत है, हम सबको एक-दूसरे की इज्जत करने की भी जरूरत है. इससे ही देश विकास की ओर अग्रसर होगा. तनाव और टकराव से देश आगे नहीं बढ़ सकता.
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर आजादी के बाद ठीक से अमल नहीं हुआ. गांधीजी के बाद स्वच्छता को आगे किसी ने ठीक से उठाया तो वे लोहिया थे. हमें स्वच्छता के लिए समर्पित होने की जरूरत है. नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया है. इसके अलावा हर घर नाली व स्वच्छ पेयजल को लेकर भी हमने अभियान चलाने का काम किया है. स्वच्छता को लेकर अभियान से ही प्रगति होगी. बिहार के स्कूलों में गांधी के विचारों से नयी पीढ़ी को अवगत कराया जाएगा. स्कूलों में उनकी कथाएं पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी.
यहां चर्चा कर दें कि कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि नीतीश और सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार ने जो कर दिखाया, उससे सभी के हौसले बुलंद हैं. बीते एक सप्ताह में बिहार में आठ लाख से अधिक शैचालय बनाने का काम पूरा किया गया. यह गति व प्रगति को कम करके नहीं आंका जा सकता है. बिहार जल्द ही स्वच्छता का दायरा बढ़ाकर राष्ट्रीय औसत पाने में सफल हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










