मोतिहारी के चार शातिर तेलंगाना में गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चार शातिर अपराधी वारदात को अंजाम देते तेलंगाना में पकड़े गये हैं. तेलंगाना के पुलिस कमिश्नर वीके कमालशन रेड्डी ने गिरफ्तार अपराधियों की तस्वीर के साथ उनकी क्राइम हिस्ट्री मोतिहारी पुलिस को भेजी है. उनके नाम व पते का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है. गिरफ्तार बदमाशों में जितना थाने […]
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चार शातिर अपराधी वारदात को अंजाम देते तेलंगाना में पकड़े गये हैं. तेलंगाना के पुलिस कमिश्नर वीके कमालशन रेड्डी ने गिरफ्तार अपराधियों की तस्वीर के साथ उनकी क्राइम हिस्ट्री मोतिहारी पुलिस को भेजी है. उनके नाम व पते का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है. गिरफ्तार बदमाशों में जितना थाने के बिजबनी निवासी श्यामबाबू साह, कोइरगांवा का धर्मेंद्र सहनी, घोड़ासहन का पप्पू गोसाई व दिलीप सिंह शामिल हैं.
पूछताछ में चारों अपराधियों ने चोरी व लूट के एक दर्जन से अधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. बदमाशों से तेलंगाना के करीम नगर थाने की पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




