डिस्चार्ज होने के बाद फिर बिगड़ी अनुराग डोभाल की हालत? मैनेजर ने बताई पूरी सच्चाई

Updated:
विज्ञापन

अनुराग डोभाल की तबीयत बिगड़ी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूट्यूबर अनुराग डोभाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें देहरादून ले जाते समय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बारे में उनके मैनेजर ने फैंस को अपडेट दी.

विज्ञापन

यूट्यूबर अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर) की तबीयत एक बार फिर गंभीर हो गई है. उनके मैनेजर रोहित पांडे ने बताया था कि अनुराग आईसीयू से बाहर आ गए हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. हालांकि अब उनके मैनेजर ने बताया कि उनकी तबीयत देहरादून ले जाते समय अचानक बिगड़ गई. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को अपडेट दी.

विज्ञापन

अनुराग डोभाल की अचानक बिगड़ी तबीयत

इंस्टाग्राम स्टोरी में रोहित ने बताया “कल जब अनुराग भाई की तबियत थोड़ी सुधरी थी, तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और हम उन्हें देहरादून ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में उनकी सेहत फिर खराब हो गई. उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने लगी. अब हम उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि तुरंत इलाज किया जा सके. वह इस समय अपनी जान के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.”

अनुराग ने परिवार वालों पर लगाया ये आरोप

मार्च के पहले हफ्ते में अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक दबाव और परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनका परिवार उनकी इंटरफेथ शादी से खुश नहीं था. वीडियो में अनुराग ने यह भी दावा किया कि उनके माता-पिता और भाई कलाम ने उनसे सब कुछ छीन लिया और चेतावनी दी कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो उसके लिए वही जिम्मेदार होंगे. इसके जवाब में उनके भाई ने आरोपों को बेबुनियाद बताया. उनके भाई ने कहा कि अनुराग ये सब व्यूज के लिए कर रहे.

7 मार्च को अनुराग डोभाल के साथ क्या हुआ?

अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया. 7 मार्च को अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव अपने फैंस से बात कर रहे थे. लाइव के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास कोई अपना बात करने के लिए नहीं है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी अपनी गाड़ी की स्पीड बहुत तेज कर दी. इस वजह से उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और उन्हें अस्पताल में फिर एडमिट कराया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola