क्या कहते हैं आपके नंबर? जानिए इस सप्ताह का मूलांक भविष्यफल

Updated:
विज्ञापन
Weekly Numerology Prediction 16 to 22 march 2026

साप्ताहिक अंक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026

Weekly Numerology Prediction 16 to 22 march 2026: आपका जन्म नंबर आपके जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करता है. जानिए इस सप्ताह यानी 16 से 22 मार्च 2026 के दौरान मूलांक 1 से 9 तक के लिए प्रेम, करियर और आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है.

विज्ञापन

Weekly Numerology Prediction 16 to 22 march 2026: अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति का एक मूलांक (Birth Number) होता है, जो उसकी जन्मतिथि से तय होता है. माना जाता है कि यह नंबर व्यक्ति के स्वभाव, रिश्तों, करियर और आर्थिक स्थिति पर असर डालता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि इस सप्ताह यानी 16 से 22 मार्च 2026 तक आपके मूलांक के अनुसार जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19, 28)

इस सप्ताह प्रेम संबंधों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. हालांकि कार्यक्षेत्र में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है और कुछ प्रोजेक्ट समय पर पूरे करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है. आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए धन वृद्धि के लिए लगातार मेहनत और प्रयास जरूरी होंगे.

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20, 29)

लव लाइफ के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है. संभव है कि कोई व्यक्ति आपके रिश्ते को आगे बढ़ाने में मदद करे. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिखाई दे रही है और निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है.

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21, 30)

इस सप्ताह रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, हालांकि परिणाम आपकी उम्मीद से थोड़ा कम हो सकते हैं.

मूलांक 4 (जन्म तिथि 4, 13, 22, 31)

कामकाज के क्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं. साझेदारी में किए गए काम से भी आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है.

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14, 23)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. सप्ताह के बीच में सुख-समृद्धि के अवसर बनेंगे. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी रखें क्योंकि किसी से धोखा मिलने की आशंका हो सकती है.

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24)

इस सप्ताह किसी भी निर्णय को लेने से पहले धैर्य और संयम जरूरी होगा. रिश्तों में बाहरी हस्तक्षेप परेशानी का कारण बन सकता है. वहीं कार्यक्षेत्र में कानूनी या विवादित मामलों से थोड़ी परेशानी हो सकती है.

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16, 25)

सप्ताह की शुरुआत सुखद संकेत लेकर आएगी. लव लाइफ में संतोष और सुकून का अनुभव रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने या कहीं घूमने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे.

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17, 26)

प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या घर की सजावट के लिए कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं. हालांकि आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी है.

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18, 27)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक मामलों में भी लाभ के अवसर बनेंगे और नए निवेश से फायदा हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा
25+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola