465 बोतल शराब सहित ऑटो जब्त, तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2018 3:50 AM
मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने भरौलिया चौक के पास से ऑटो सहित भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब कारोबारियों में मजुराहां का सुनील सहनी, बंजरिया झखिया का संदीप सहनी व गजेंद्र सहनी है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि ऑटो से 465 बोतल नेपाली शराब […]
मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने भरौलिया चौक के पास से ऑटो सहित भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब कारोबारियों में मजुराहां का सुनील सहनी, बंजरिया झखिया का संदीप सहनी व गजेंद्र सहनी है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि ऑटो से 465 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि बसतपुर चौक पर पुलिस टीम गश्ती पर थी. इस दौरान सूचना मिली कि बिना नंबर के ऑटो पर शराब लदी है, जिसे कारोबारी गंतव्य स्थान पर ले जाने की फिराक में है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी तो ऑटो के साथ चालक सुनील सहनी पकड़ा गया,
जबकि दो कारोबारी पुलिस को देख भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया गया. सुनील ने पूछताछ में बताया है कि संदीप व गजेंद्र शराब लेकर झखिया जाने के लिए ऑटो भाड़ा पर लिया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तीनों कारोबारियों को जेल भेज दिया गया. छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ दारोगा मनोज कुमार, जमादार संतोष सिंह, रवि कुमार व रामाशंकर सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










